फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरीवाला को तहसील बनाने की सीएम ने घोषणा की,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा/डबवाली हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की याद में डबवाली में लोक निर्माण विश्राम गृह में शनिवार को पौधरोपण किया और 7335.33 लाख रुपये की लागत की 13 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें 10 परियोजनाओं का शिलान्यास व तीन परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। पौधा लगाने के बाद उन्होंने 50 स्कूली बच्चों को पौधे भी बांटे।
सीएम ने 6653.64 लाख से बनने वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें 732.80 लाख रुपये की लागत की मंडी डबवाली में भठिंडा-बीकानेर सैक्शन पर भूमिगत रेलवे पुल का निर्माण, 162.55 लाख रुपये की लागत की गांव टप्पी में स्वतंत्र जलघर, 220.70 लाख रुपये की लागत की गांव मसीतां में नहरी जलघर विस्तार परियोजना शामिल है। इसके अलावा 145.75 लाख रुपये की गांव रत्ताखेड़ा में नहरी जलघर विस्तार परियोजना, 336.85 लाख रुपये की लागत से डबवाली शहर में एकता नगर बूस्टिंग स्टेशन पर पानी आपूर्ति पाइप डालना शामिल है। 1480.29 लाख रुपये की लागत से केलनिया रोड़ सिरसा में 20 एमएलडी द्वितीय मल शोधन संयंत्र, 2390.32 लाख रुपये की लागत तृतीय जलघर सिरसा में 20 एमएलडी द्वितीय मल शोधन संयंत्र, 290 लाख रुपये की लागत की डबवाली में 33केवी सब स्टेशन, 813 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हरियाणा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीकां और 81.38 लाख रुपये की लागत से सक्ताखेड़ा राजबाह की बुर्जी नंबर 0-15210 टेल के पुननिर्माण की योजनाएं शामिल हैं। सीएम ने 681.69 लाख रुपये की लागत से बनी 3 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जिसमें 232.94 लाख रुपये की लागत से निर्मित कालांवाली बस स्टैंड, 270.75 लाख रुपये की लागत से बने गांव अहमदपुर दारेवाला में स्वतंत्र जलघर और 178 लाख रुपये की लागत से बने गांव गिदडख़ेड़ा स्वतंत्र जलघर शामिल हैं।
विज्ञापन

12.30 बजे पहुंचे सीएम, 40 मिनट तक दिया भाषण
सीएम रैली हैलीकाप्टर से खेल स्टेडियम में लैंड किया। इसके बाद परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने के बाद सीएम अनाज मंडी में पहुंचे। सीएम करीब 12.30 बजे स्टेज पर पहुंचे। मंच पर सीएम ने 1 बजकर चार मिनट पर बोलना शुरू किया और वे करीब 40 मिनट बोले। सिरसा में भाजपा की बड़ी सफल रैली करने के लिए मुख्यमंत्री ने रैली के अध्यक्ष आदित्य देवीलाल व संयोजक देव कुमार शर्मा तथा उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल किसान मसीहा थे और इस क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम था। उनकी राजनीतिक हैसियत को एक ही बेटे ने पकड़े रखा। आज उसी परिवार से पढ़े लिखे नौजवान आदित्य देवीलाल ने इस क्षेत्र के युवाओं को जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि उन्हें युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चंडीगढ़ में सात राज्यों के मुख्यमंत्री व अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी जिसमें नशे के खिलाफ लड़ाई लडने के लिए सांझा रणनीति तैयार की है। रैली के संयोजक देव कुमार शर्मा ने सीएम को किसानों का मसीहा की संज्ञा दी।
रैली के अध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए अगर किसी ने संघर्ष किया है तो देश की आजादी से पहले दीन बंधु छोटू राम ने, आजादी के बाद चौ. चरण सिंह ने, चौ. देवीलाल व भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष स्व. महेंद्र सिंह टिकैत ने किया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने प्रदेश के किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी घोषणाएं की है। रैली में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरमैन सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, रैली अध्यक्ष आदित्य देवीलाल, रैली संयोजक देव कुमार शर्मा, महामंत्री हरियाणा संजय भाटिया,जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरमैन रेणू शर्मा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, चेयरमैन मार्केट कमेटी रानियां शीशपाल कंबोज, चेयरमैन मार्केट कमेटी ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता, चेयरमैन मार्केट कमेटी डबवाली बलदेव सिंह मांगेआना, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता सेतिया, निदेशक हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम रत्नलाल बामणिया, अमन चोपड़ा, विजय वधवा, मुनीश सिंगला, गुरदेव सिंह राही, डा. वेद बेनीवाल, राजेंद्र सिंह देसूजोधा उपस्थित थे।
विज्ञापन

पुलिस ने होर्डिंस हटवाए, इनेलो ने जताया रोष
डबवाली में इनेलो कार्यकर्ताओं ने रात को जगह जगह पर होर्डिग्स लगा दिए, जिसे शनिवार सुबह पुलिस ने हटवा दिए। होर्डिंग्स में इनेलो ने सीएम से सवाल किया था कि क्या हुआ तेरा वायदा। होर्डिंग्स हटाए जाने को लेकर इनेलो ने विरेाध जताया है। सीएम को उनके वायदे याद दिलाए गए थे। सभी होर्डिंग्स काले रंग के थे। डबवाली के पूर्व विधायक एवं इनेलो नेता डॉ. सीताराम ने कहा कि सीएम ने जो वायदे किए थे उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है। होर्डिंग्स के माध्यम से सीएम को उनके वायदे याद दिलाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन को उन्हें नहीं हटाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें