प्रशिक्षण शिविर के लिए 20 जुलाई तक जमा करवाएं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
चोपटा। खंड नाथूसरी चोपटा के बीडीपीओ कार्यालय व गांव खेड़ी में ग्रामीण विकास के लिए तरुण गर्वित योजना के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं के साथ बैठक की गई। बैठक में ग्रवित योजना के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक मदन वर्मा ने बताया कि जल्द ही नाथूसरी चोपटा में ग्रवित योजना में स्वेच्छा से समाज सेवा कर रहे गर्वित वालंटियरों के लिए नि:शुल्क पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वो प्रशिक्षण शिविर शुरू होने से पहले दिनांक 20 जुलाई तक अपना आवेदन फार्म भरकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
खंड चोपटा के विभिन्न गांवों से आए मुख्य गर्वित वालंटियरों को सूचित करते हुए उन्होंने बताया कि जो भी पंजीकृत वालंटियर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं। वो अपने-अपने गांवों के गर्वित वालंटियरों की सूची बनाकर दें। ताकि संख्या के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रबंध किया जा सके। पांच दिवसीय ट्रेनिंग में लगभग 80 से 100 गर्वित वालंटियर भाग लेंगे। नये ग्रामीण युवा अगर भाग लेना चाहते हैं। जो कम से कम 12वीं पास हो, आयु 18 से 35 के मध्य हो, गांव का स्थायी निवासी हो व कंप्यूटर का ज्ञान हो। ऐसे ग्रामीण युवक व युवती अपने अपने जरूरी कागजात कम से कम दसवीं, बारहवीं, आधार कार्ड व जाति प्रमाण पत्र की फोटो के साथ दो फोटो लगाकर 20 जुलाई तक जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय लघु सचिवालय सिरसा या बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चोपटा में जमा करवा सकता है। ट्रेनिंग प्रोग्राम में विशेष मास्टर ट्रेनरों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विशेषज्ञों व विशेष मेहमानों द्वारा अपने-अपने विभागों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी व ग्रामीणों को जागृत करने बारे जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सामग्री व अंतिम दिन पांच दिन का प्रशिक्षण पूरा करने पर गर्वित वालंटियरों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।