फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुकांवाली कांड:

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशी पर आते समय बिगड़ी एक आरोपी की तबीयत , कोर्ट नहीं सुना सकी फैसला
विज्ञापन

धुकांवाली कांड: नामचर्चा को लेकर डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों व सिखों के बीच हुआ था टकराव
सिरसा। गांव घूकांवाली में डेरा अनुयायियों व सिखों के बीच हुए टकराव मामले में एक आरोपी शुक्रवार को अदालत समक्ष पेश नहीं हुआ। जिसके चलते सत्र न्यायालय 11 सालों से विचाराधीन इस बहुचर्चित कांड का फैसला नहीं सुना सकी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जरनैल सिंह अदालत में इस मामले की सुनवाई पूरी हुए डेढ़ माह हो चुका है। शुक्रवार सुबह एक आरोपी प्रकाश सिंह को छोड़कर अन्य आरोपी अदालत समक्ष पेश हुए। आरोपी प्रकाश सिंह के वकील ने अदालत को बताया कि प्रकाश सिंह अदालत में पेश होने के लिए घर से रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद न्यायाधीश जरनैल सिंह ने फैसले के लिए 23 जुलाई की तारीख मुर्कर कर दी। इस मामले में सिख धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल, श्री गुरुग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा व दशम पातशही गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रकाश साहुवाला, महंत रणजीत सिंह त्रिलोकेवाला सहित 14 लोगों पर डेरा अनुयायियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। जबकि डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायी सिखों पर हमले का आरोप है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ओढां थाना क्षेत्र के गांव घूकांवाली में 16 जुलाई 2007 डेरा अनुयायियों ने नामचर्चा का आयोजन किया था। चर्चा थी कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम स्वयं सत्संग करने आएंगे। सिख समुदाय ने इसका विरोध किया। इसके बाद डेरा अनुयायियों व सिखों की बीच जबरदस्त झड़प हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस फोर्स ने लाठी चार्ज करके दोनों पक्षों को खदेड़ा। झड़प में सिखों व डेरा प्रेमियों को चोटें आईं। ओढां पुलिस ने डेरा प्रेमियों की शिकायत पर सिख धर्म प्रचारक बलजीत सिंह दादूवाल, श्री गुरूग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा व दशम पातशाही गुरु द्वारा कमेटी के प्रधान प्रकाश साहुवाला सहित 14 लोगों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें