फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू में अब तैनात होंगी महिला सुरक्षा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में सुरक्षा के प्रबंधों के पुख्ता इंतजाम करने के उद्देश्य से पुरुष सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ महिला सुरक्षा कर्मियों की भर्ती की जाएगी। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के अलग से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
यह महत्वपूर्ण निर्णय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कायत की अध्यक्षता में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर की गई बैठक में लिया गया। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से विद्यार्थियों व विश्वविद्यालय कर्मचारियों के वाहनों के स्टीकर्स भी जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के अनुभवी कर्मचारियों की एक अनुशासन समिति भी गठित की जाएगी। यह समिति विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में सुरक्षा के अतिरिक्त स्वच्छ व प्रदूषण रहित पर्यावरण विकसित करने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि परिसर में स्टाफ व विद्यार्थियों के वाहनों की अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाए। कुलपति ने लड़कों के होस्टल के चीफ वार्डन को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर हॉस्टलों का औचक निरीक्षण करें और यदि हॉस्टलों में कोई आउटसाइडर मिलता है तो सख्त कार्रवाई करें। इस बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. असीम मिगलानी, चीफ वार्डन प्रो. रवींद्र पाल अहलावत, वार्डन डॉ. अमित सांगवान, कार्यकारी अभियंता सतीश विज, सिक्योरिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह, कुलपति के निजी सचिव होरी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

सीडीएलयू में अब तैनात होंगी महिला सुरक्षाकर्मी
हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को अलग से दिए जाएंगे पहचान पत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें