फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां ब्लॉक समिति के लिए 110 प्रत्याशी मैदान में उतरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। ब्लॉक समिति के होने वाले चुनाव के लिए खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार तक कुल 110 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करवा दिया है। इस मौके पर रिटर्निंग अधिकारी के तौर पर जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार हरीश चंद्र , नगर पालिका सचिव आशीष कुमार स्वामी के अलावा अन्य चुनावी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से तैनात रिटर्निंग अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक समिति के चुनाव 9 नवंबर को होने हैं जिसके लिए नामांकन शुक्रवार को 3 बजे तक का समय निर्धारित किया हुआ था। ब्लॉक समिति के प्रत्याशियों के नामांकन जमा करवाने की अंतिम तिथि के अवसर पर उम्मीदवारों में भारी उत्साह देखने को मिला। उम्मीदवारों के नामांकन की जांच प्रक्रिया के लिए चुनावी स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। उम्मीदवारों के दस्तावेजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक समिति चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के लिए 31 अक्तूबर अंतिम तिथि हैं। इसी दिन शाम तक प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। रिटर्निग अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक समिति में पंचायतों के चुनाव करवाने के लिए चुनाव विभाग की ओर से ड्यूटियां लगाई जा रही है ताकि चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें