फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 109 खिलाड़ियों ने योग कला का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला योगासन स्पोटर्स एसोसिएश की ओर सेआयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्या​र्थियों को सम्मानित क
विज्ञापन
सिरसा। 25वीं जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता रविवार को झुंथरा धर्मशाला सिरसा में संपन्न हो गई। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा योग एसोसिएशन से संबद्ध जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सिरसा के तत्वावधान और संघ के चेयरमैन समाजसेवी भीम झूंथरा के मार्गदर्शन में प्रतियोगता कराई गई। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों व योग केंद्रों के 109 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संघ के सचिव प्रो. आरसी लिम्बा ने बताया कि विजेताओं को संघ के प्रधान देश कमल बिश्नोई ने सम्मानित किया जबकि डीपीई विनोद कुमार, प्रवक्ता राजेश कुमार, योगाचार्य राज कुमार चांदोरा, कीर्ति इन्सां ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर लाल चंद गोदारा, ईलम चंद आदि उपस्थित रहे।





8-10 वर्ष के आयु वर्ग में वासुदेव प्रथम

8-10 वर्ष के आयु वर्ग के लड़कों में सीआरडीएवी ऐलनाबाद का वासुदेव प्रथम, संस्कार योग केंद्र कागदाना के लवेश व अमन द्वितीय, तृतीय रहे और लड़कियों में संस्कार योग केंद्र की रिया प्रथम, शाह सतनाम जी स्कूल की रश्मीत कौर द्वितीय और संस्कार योग की दीपांशी तृतीय स्थान पर रहे। 10-12 आयु ग्रुप में लड़कों में संस्कार योग केंद्र का ऋतिक प्रथम व लड़कियों में शाह सतनाम जी स्कूल की रीना प्रथम, संस्कार योग केंद्र की भूमिका द्वितीय व अक्षरा तृतीय रही। 12-14 आयु ग्रुप के लड़कों में संस्कार योग केंद्र के रोहित प्रथम, चवन द्वितीय व जी एस एस मिठन पुरा का हिमेश तृतीय रहा जबकि लड़कियों में एस एस जी स्कूल की स्नेहा लाठर, वसुंधरा, खुशी क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। 14-16 वर्ग के लड़कों में सीआरडीएवी ऐलनाबाद का विष्णु प्रथम व संस्कार योग केंद्र का गौरव द्वितीय रहा। लड़कियों में एस एस जी स्कूल की करमदीप प्रथम, गुरलीन इंसा तृतीय व संस्कार योग की पूजा द्वितीय रही।
विज्ञापन




16-18 आयु वर्ग में मनीष ने पाया पहला स्थान :

16-18 आयु वर्ग के लड़कों में संस्कार योग केंद्र का मनीष प्रथम, अंकित द्वितीय और लड़कियों में एस एस जी स्कूल की कायना प्रथम, सिमरन दीप व आरजू संयुक्त रूप से तृतीय व संस्कार योग की सरीना द्वितीय रही। 18-21 वर्ग के लडक़ों में सी डी एल यू का आशीष प्रथम, योग मित्र ट्रस्ट का टोनी वर्मा द्वितीय व संस्कार योग केंद्र का नवीन तृतीय रहा और लड़कियों में बकरियांवाली की मोनिका प्रथम, सी डी एल यू की गीता द्वितीय व एस एस जी कॉलेज की ऋतु तृतीय रही।



21-25 वर्ग में निशा ने मारी बाजी :

21-25 वर्ग में लड़कियों में एसएस जी कॉलेज की निशा प्रथम, संस्कार केंद्र की ममता द्वितीय, सीडीएलयू की संध्या तृतीय और लडक़ों में अंश प्रथम, संस्कार केंद्र का गोविंद द्वितीय रहा। 25-30 वर्ग में पंकज ढाका प्रथम, 30-35 महिला वर्ग में ऐलनाबाद की लक्ष्मी और पुरुष वर्ग में हरजी राम तथा 35-45 के महिला वर्ग में सीमा प्रथम, सिलोचना द्वितीय व किशनपुरा की पूनम तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें