बिश्नोई धर्मशाला में बैठक करते हुए बिश्नोई सभा के सदस्य।
सिरसा। बिश्नोई सभा में कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रधान खेमचंद बैनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आगामी 51 में स्थापना दिवस समारोह पर चर्चा की गई और कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर ड्यूटी लगाई गई।
प्रधान खेमचंद बैनीवाल ने बताया कि 13 सितंबर 1975 को बिश्नोई सभा एवं धर्मशाला सिरसा की स्थापना हुई थी। 51वें स्थापना दिवस समारोह के तहत 7 सितंबर से 13 सितंबर तक प्रसिद्ध कथावाचक राजेंद्रानंद महाराज की ओर से जाम्भाणी हरि कथा का वाचन किया जाएगा। 13 सितंबर को समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन आयोजित होगा।
राजस्थान के प्रसिद्ध आईपीएस देवेंद्र भादू एसएसपी कोटपूतली मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। बिश्नोई सभा प्रधान खेमचंद बैनीवाल, उपप्रधान कृष्णपाल बैनीवाल, सचिव ओपी बिश्नोई व कोषाध्यक्ष राजकुमार बैनीवाल ने कहा कि समारोह में बिश्नोई समाज के ज्यादा से ज्याया लोग और श्रद्धालु पहुंच सकें इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
जागरण 15 को, 16 को हवन
इसी तरह आगामी 15 अगस्त की रात्रि को जन्माष्टमी पर जागरण का आयोजन करने और 16 अगस्त को हवन अनुष्ठान करने का फैसला लिया गया। जम्भ जन्माष्टमी पर रात्रि जागरण में प्रसिद्ध जम्भाणी प्रचारक संदीप डारा अपनी टीम सहित गुरु महाराज का जागरण करेंगे। इस सभा में देशकमल बिश्नोई, जगतपाल कड़वासरा, हवासिंह एडवोकेट, पवन कुमार एडवोकेट, डाॅ. मनीराम सहारण, दिनेश बिश्नोई डबवाली, सुशील बैनीवाल आदि मौजूद रहे।