फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वीं के हिंदी के पेपर में बाजू पर इलेक्ट्रिक डिवाइस बांधकर परीक्षा देते हुए एक छात्र पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजू पर इलेक्ट्रिक डिवाइस बांधकर परीक्षा देते छात्र पकड़ा
विज्ञापन

सिरसा। एमसी कालोनी स्थित दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को परीक्षा केंद्र अधीक्षक बलवंत राय नैन ने बारहवीं की परीक्षा में एक छात्र इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस से नकल करते हुए पकड़ा। उन्होंने छात्र पर यूएमसी का केस दर्ज कर दिया। इसके बाद छात्र को दोबारा से परीक्षा के लिए आंसर शीट उपलब्ध करवाई गई। छात्र निरबाण गांव का था।
विज्ञापन

शनिवार को बारहवीं परीक्षा का हिंदी का पेपर था। करीब साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई। करीब डेढ़ बजे ड्यूटी दे रही एक टीचर को परीक्षार्थी के अकेले ही बोलने पर शक हुआ। वह बार बार अपना मुंह बाजू के पास लाकर बोल रहा था। दूसरी ओर से कोई युवक उसे मोबाइल पर परीक्षा करवा रहा था। टीचर उसके पास गई तो उसे कपड़ों से कोई चीज उभरी हुई दिखी। उसने परीक्षा अधीक्षक बलवंत राय नैन को बुलाया। परीक्षा अधीक्षक ने उसकी कमीज उतरवाई तो उसके बाजू पर इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस बांधी हुई मिली। उसमें एक सिम भी था। परीक्षा अधीक्षक बलवंत राय नैन ने छात्र पर यूएमसी का केस बना दिया। छात्र को दोबारा से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई और उसे नई आंसर शीट उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें