फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश चौहान शेखावत बनी सिरसा की डीईओ, संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश चौहान शेखावत बनी सिरसा की डीईओ
विज्ञापन

सिरसा। डीपीसी का कार्यभार देख रही राजेश चौहान शेखावत को पदोन्नत कर विभाग ने सिरसा की जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार सौंपा है। राजेश चौहान शेखावत ने शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद राजेश चौहान शेखावत ने कहा कि जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए वे पर्याप्त कोशिश करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाई का बेहतर माहौल मिले। शेखावत ने कहा कि बिना मान्यता के स्कूल चलाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। इस मौके पर उपजिला शिक्षा अधिकारी पवन सुथार, बीईईओ ऐलनाबाद ऋषि कुमार, अनिल गुप्ता प्रिंसिपल कालांवाली, सुभाष लाल प्रिंसिपल भुर्टवाला, पूर्व बीईओ रानियां वीरेंद्र मेहता, एपीसी शशि सचदेवा, एपीसी नरेंद्र सिंह शम्मी, एपीसी अमित देवगुण, बीआरपी अनिल कुमार, एबीआरसी विजय कुमार, सत्यनारायण, राजकुमार व कपिल उपस्थित थे। वहीं सिरसा डीईओ का कार्यभार संभाल रहे डीईईओ संत कुमार को सिरसा से प्रिंसिपल डाइट मोहरा (अंबाला) भेजा है। संत कुमार के स्थान पर फतेहाबाद से धनपत राम को डीईईओ लगाया गया है। उन्होंने अपना अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें