फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान हायर की गई स्कूली व प्राइवेट बसों के भुगतान की मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान हायर स्कूली व प्राइवेट बसों के भुगतान की मिली अनुमति
विज्ञापन

सिरसा। रोडवेज यूनियन की हड़ताल के दौरान हायर की गई निजी व स्कूल बसों की दो माह से अटकी राशि का भुगतान शुक्रवार से होने लगेगा। वीरवार सुबह डिपो प्रशासन को विभाग से इसकी अनुमति मिल गई। जीएम केआर कौशल का कहना है कि निजी बसों के ऑपरेटर व स्कूल संचालक किलोमीटर के हिसाब से अपना क्लेम डिपो प्रशासन को जमा करवाएं और तुरंत प्रभाव से अपनी राशि ले जाएं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में 720 प्राइवेट बसें चलाने के विरोध में 16 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चक्का जाम हड़ताल की थी, लेकिन बस सेवाएं बहाल रखने को सरकार ने निजी बसें हायर की। जिले में 19 प्राइवेट व 17 स्कूल बसें तीन दिनों तक विभिन्न मार्गों पर दौड़ाईं। जिसका भुगतान 30 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें