फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समयबद्ध अवधि में विकास कार्यों को पूरा करवाएं अधिकारी: गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
समय अवधि में विकास कार्यों को पूरा करवाएं अधिकारी: राकेश गुप्ता
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों बारे में जिला के उच्च अधिकारियों से समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल देते हुए तत्परता से समयबद्ध अवधि में कार्य पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिये।
विज्ञापन

उन्होंने लिंगानुपात के क्रियान्वयन में सिरसा की सराहना करते हुए कहा कि सिरसा अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने सक्षम हरियाणा शिक्षा के बारे में भी बेहतरीन कार्य के निर्देश देते हुए कहा कि इस ओर भी विशेष प्रयास किये जाए ताकि जिला के शेष बचे ब्लॉक भी समयबद्घ अवधि में सक्षम हो सके। लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने जिला की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. राकेश गुप्ता को अवगत करवाया और आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि निर्देशानुसार योजनाओं एवं कार्यक्रमों को तय समय सीमा के दौरान अधिकारियों की मदद से पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त आम्रा तस्नीम, एसडीएम ऐलनाबाद अमित कुमार, एसडीएम कालांवाली बिजेंद्र सिंह, सीएमजीजीए पूर्वी चौधरी, डीडीपीओ प्रीतपाल सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर रविंद्र कुमार, जिला न्यायवादी दीपक लेगा, आईसीडीएस विभाग की डीपीओ डा. दर्शना सिंह, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी अजीत सिंह, जिला लाइब्रेरी से सुनील मेहता, उप सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण सहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें