फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ढूकड़ा गांव में एक ही रात में 10 ट्यूबवेलों के केबल चोरी

Tue, 04 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
टयूबवेल में सामान चोरी के बारे में जानकारी देते किसान। संवाद
विज्ञापन
सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका, ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग की
विज्ञापन

फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। चोपटा थाना क्षेत्र के गांव ढूकड़ा में चोरों ने एक ही रात में कई खेतों को निशाना बनाते हुए 10 ट्यूबवेलों के केबल चुरा लिए। इस वारदात से किसानों में रोष और भय का माहौल है। खेती के सीजन में केबल चोरी होने से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, चोर रात के समय खेतों में पहुंचे और ट्यूबवेलों पर लगे महंगे केबल काटकर ले गए। सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो कई ट्यूबवेलों की वायरिंग कटी हुई मिली और केबल गायब थे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद किसानों में खलबली मच गई। चोरों ने बलराम, राजाराम, धर्मपाल, सुनील शर्मा, सुभाष सहित अन्य किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों को निशाना बनाया ।

किसानों ने बताया कि क्षेत्र में खेतों से ट्यूबवेलों के केबल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि रात के समय पुलिस गश्त प्रभावी नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जमाल चौकी पुलिस को देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
किसानों का कहना है कि इस समय फसलों की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल बेहद जरूरी हैं। ऐसे में केबल चोरी होने से जहां सिंचाई प्रभावित हो रही है वहीं किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इस वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें