फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अगस्त का कांग्रेस सम्मेलन होगा ऐतिहासिक : संतोष बेनीवाल

Tue, 04 Aug 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, जिला अध्यक्ष ने एकजुटता का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने कहा कि पार्टी दिल्ली से नहीं बल्कि जमीन पर संघर्ष करने वाले मेहनती कार्यकर्ताओं के दम पर चलती है। उन्होंने यह बात रानियां स्थित ऋषभ पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कही। 9 अगस्त को सिरसा में आयोजित होने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक साबित होगा।
बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने संतोष बेनीवाल का स्वागत किया। संतोष बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा संघर्ष और सच्चाई की राजनीति की है। बताया कि जब किसान और मजदूर अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे तब कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष बनने के बाद वह कार्यकर्ताओं के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। उनका उद्देश्य किसी को पीछे छोड़ना नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाना है।
संतोष बेनीवाल ने कहा कि कुछ लोग प्रचारित कर रहे हैं कि सिरसा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अकेली हैं। ऐसे लोगों को समर्पित और एकजुट कार्यकर्ता अपनी मेहनत से जवाब देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी मिलकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। 9 अगस्त को सिरसा के कांग्रेस भवन में पूर्व सांसद विजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें