महिला का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
निजी व सरकारी अस्पताल में 23 मरीजों का चल रहा इलाज
फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दो दिनों से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते डेंगू के मामलों में फिर से उछाल आया है। बुधवार को डेंगू के 10 और नए मामले मिले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 337 तक पहुंच गया है। 23 मरीजों का निजी व सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री पहुंच गया है। नवंबर में ही डेंगू के 120 के आस पास मामले आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत और नगर परिषद की फॉगिंग के सहारे बैठे हैं। शहरी क्षेत्र में जहां फोगिंग हो रही है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी तक गावों में ऐसी पंचायतें भी हैं, जिनके पास फोगिंग के लिए नोटिफिकेशन तक ही नहीं पहुंच पाया है। इन गावों में सरपंचों को नोटिफिकेशन दिए हैं वह दवा के और संसाधनों के अभाव में इंतजार में बैठे हैं। ऐसे में डेंगू के केसों में इजाफा होना जिला स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग की पोल खोल रहा है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मरीज मिल रहे हैं, वहां पर विभाग नियमित रूप से दवा का छिड़काव और फॉगिंग करवा रहा है। जो मरीज पीड़ित मिले हैं, उनका बेहतर सुविधाओं से इलाज किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल के साथ जिले की पीएचसी ओर सीएचसी में भी डेंगू के मरीजों के लिए व्याप्त प्रबंध किए गए हैं। -डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।