फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड जाम करने के आरोपी कांग्रेस प्रदेश महासचिव सहित 10 व्यापारी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड जाम करने के आरोपी कांग्रेस प्रदेश महासचिव सहित 10 व्यापारी बरी
विज्ञापन

बिजली संकट से परेशान होकर व्यापारियों ने लगाया था जाम, 6 वर्षों तक कोर्ट में चली सुनवाई
सिरसा। बिजली संकट को लेकर बाजार में रोड जाम करने के आरोप में नामजद प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नवीन केडिया सहित 10 व्यापारियों को बुधवार शाम कोर्ट ने आरोपों से मुक्त करते हुए बरी कर दिया। बरी होने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने वर्ष 2014 में सिरसा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुलाई 2016 को एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार 4 जुलाई 2016 को बिजली संकट से परेशान होकर रोड़ी बाजार के व्यापारियों ने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन केडिया के नेतृत्व में रोड पर जाम लगा दिया था। जाम की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने थाने में दर्ज की एफआईआर में आरोप लगाया कि रोडी बाजार में नवीन केडिया, व्यापारी जयप्रकाश भोलूसरिया, सोमनाथ सेठी, राकेश ग्रोवर, नरेंद्र मोंगा, जय प्रकाश, सुरेश केडिया, सोनू गोयल, शंकर पंसारी, राजू सैनी व राजीव सिंगला सहित अन्य लोग रोड जाम करके प्रशासन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। रोड जाम होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 341/147/149/283 के तहत केस दर्ज कर लिया। करीब 6 वर्षों तक कोर्ट में चले इस मामले का बुधवार को निपटारा करते हुए एसीजेएम विनय शर्मा ने आरोपियों को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें