फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को लिफ्ट देकर किया यौन उत्पीड़न

Mon, 30 Sep 2013 10:12 AM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसरोवर पार्क के पास दो कार सवार युवकों ने शनिवार देर शाम एक केन्याई छात्रा को लिफ्ट देकर उसका यौन उत्पीड़न किया। छात्रा द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


एमडीयू की इस छात्रा ने जब मचाया तो दोनों आरोपी उसे एसपी निवास के सामने गाड़ी से उतारकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान डीएलएफ कालोनी निवासी सुमित गुप्ता और सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के बारे में केन्या दूतावास को भी सूचना दी है।  

शनिवार देर शाम को केन्या निवासी एमडीयू की छात्रा को दो युवकों ने अदालत परिसर के सामने अपनी कार में लिफ्ट दी। कार जब मानसरोवर पार्क के पास पहुंची तो दोनों युवकों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों आरोपियों ने छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। इसी दौरान छात्रा ने कार का शीशा खोलकर बचाव के लिए चिल्लाना शुुरू कर दिया। इससे घबराकर दोनों युवक छात्रा को एसपी निवास के पास उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन



छात्रा ने तुरंत घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते की पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद पुलिस मॉडल टाउन क्षेत्र से दोनों युवकों को कार सहित काबू कर थाने ले आई। पुलिस ने छात्रा के बयान पर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया और अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एक अदालत का कर्मचारी, दूसरा वकील का मुंशी
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र एक वकील के पास मुंशी है, जबकि सुमित गुप्ता रेवाड़ी जिला अदालत में कार्यरत है।
 

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, एसपी, रोहतक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें