फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक की श्रीलंका में मौत: दोस्तों के साथ गया था घूमने, समुद्र में पलटी नाव

Mon, 14 Sep 2026 10:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद)

सार

समृद्ध परुथी अपने दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे। वह अपने दोस्तों के साथ सुुमद्र में नाव में घूम रहे थे। इस दौरान अचानक नाव पलटने से ये हादसा हुआ।  
विज्ञापन
समृद्ध परुथी, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूना के पूर्व सरपंच एवं प्रमुख समाजसेवी ज्ञानचंद परुथी के 25 वर्षीय पोते तथा हिसार के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सुनील परुथी के इकलौते बेटे समृद्ध परुथी का श्रीलंका में समुद्र में नाव पलटने से दुखद निधन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही भूना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


दोस्तों के साथ गए थे श्रीलंका घूमने
परिजनों के अनुसार, समृद्ध परुथी करीब आठ दिन पहले हिसार निवासी अपने छह दोस्तों के साथ श्रीलंका घूमने गए थे। इसी दौरान समुद्र में घूमने के दौरान नाव पलट गई और उसमें सवार लोग समुद्र में गिर गए। हादसे के समय कई लोगों ने लाइव जैकेट पहन रखी थी, जिसके चलते उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे में समृद्ध परुथी भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए। 

चाचा अनिल श्रीलंका होंगे रवाना 
उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि हादसे में समृद्ध के एक दोस्त की सर्जरी चल रही है, जबकि चार अन्य दोस्त सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सुरक्षित बचे दोस्तों ने ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी।घटना की सूचना मिलने के बाद समृद्ध के चाचा अनिल परुथी सोमवार रात को करीब साढ़े 12 बजे विमान से श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। परिवार अब समृद्ध के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटा है। समृद्ध परुथी की अचानक मौत की खबर से परुथी परिवार ही नहीं, बल्कि भूना के सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी शोक की स्थिति है। समृद्ध परुथी की एकमात्र बड़ी बहन की शादी करीब 2 वर्ष पहले गुरुग्राम में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें