फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर जिले के बाढ़सा में बनेगा रूरल टेक्नोलॉजी पार्क

Fri, 22 Nov 2013 07:36 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के झज्जर जिले में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने और कुशल प्रशिक्षक तैयार करने के उद्देश्य से जिले के गांव बाढ़सा में रूरल टेकभनोलॉजी पार्क विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्क को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

शुक्रवार को झज्जर कैंप कार्यालय में उपायुक्त अजित बालाजी जोशी की अध्यक्षता में जिला नवाचार योजना बजट के बेहतर ढंग से क्रियांवयन को लेकर बैठक हुई। इसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि 20 एकड़ क्षेत्र में 80 लाख की लागत से बनने वाले इस पार्क में आजीविका से जुड़ी तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन होगा।

पार्क में गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोत, जल संरक्षण, कृषि तकनीक, जैविक खेती की तकनीक का ज्ञान कराने के साथ-साथ युवाओं को पलंबर, राज मिस्त्री सरीखे प्रशिक्षण भी देने की योजना है।
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी पार्क के विकसित होने से सीधे तौर पर ग्रामीण युवाओं को लाभ मिलेगा।

शहर को मिलेगी सिटी बस सेवा    
झज्जर बस स्टैंड से जिला सचिवालय, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान के साथ-साथ पुलिस लाइन तक आने-जाने के लिए झज्जर शहर में सिटी बस सेवा शुरू किए जाने के लिए उपायुक्त जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिला नवाचार योजना बजट के तहत एक बस खरीद कर रोडवेज महाप्रबंधक झज्जर को सौंपी जाए और लोगों की सुविधा के मद्देनजर उस बस का संचालन सिटी बस सेवा के रूप में किया जाए।

उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि सिटी बस सेवा का रूट इस प्रकार तैयार किया जाए, जिससे रोजाना सुबह जिला सचिवालय आने व शाम के समय बस स्टैंड की ओर जाने वाले कर्मी व आमजन इसका लाभ उठा सकें।

वहीं शहर से राजकीय महाविद्यालय, बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान व पुलिस लाइन तक इस बस को चालू रखा जाए।

झज्जर में बनेगा ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर
उपायुक्त जोशी ने झज्जर में ड्राइंविग टेस्टिंग सेंटर खोलने के लिए भी संबंधित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर बनने वाले इस सैंटर में वाहन चालन से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका टेस्ट लिए जाने का प्रावधान होगा।

बैठक में अन्य विभिन्न विकासात्मक पहलुओं पर भी संबधित अधिकारियों के साथ चर्चा हुई।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जगदीश शर्मा, आरटीए सचिव सुशील सारवान, सीटीएम प्रदीप कौशिक, डीडीपीओ विशाल कुमार, डीआईओ सतपाल शर्मा, परियोजना अधिकारी रामेश्वर सिंह, डीपीएम योगेश पाराशर, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेंद्र हुड्डा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें