40-अवैध हथियार सहित गिरफ्तार युवक पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस
रोहतक। सीआईए पुलिस ने पांच माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आए सांघी गांव के युवक आकाश उर्फ गोलू व ब्राह्मणवास गांव निवासी प्रशांत उर्फ पुष्कर को पांच पिस्तौल व 25 कारतूस गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए प्रथम (अपराध जांच शाखा) प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कादियान ने बताया कि गश्त के दौरान पता चला कि सांघी निवासी आकाश अपने अन्य साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बिना नंबर प्लेट की कार में घूम रहा है। रोहतक-पानीपत रोड के आउटर बाईपास पर पुलिस ने नाकेबंदी की।
ब्राह्मणवास गांव की तरफ से बिना नंबर प्लेट की कार में सवार दो युवक आए। एक की पहचान प्रशांत उर्फ पुष्कर निवासी ब्राह्मणवास व दूसरे की आकाश उर्फ गोलू निवासी सांघी के तौर पर हुई। तलाशी लेने पर प्रशांत के पास से एक देशी पिस्तौल, 12 रौंद व आकाश के पास से 4 देशी पिस्तौल व 13 कारतूस मिले।
बाक्स
आकाश की गांव में चल रही रंजिश, हत्या के केस में बाहर आया प्रशांत
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या के प्रयास, मुठभेड़ व अवैध हथियार रखने सहित आठ मामले दर्ज हैं जबकि प्रशांत पर हत्या का एक मामला दर्ज है। आकाश उर्फ गोलू की गांव में पुरानी रंजिश चल रही है जबकि प्रशांत को टिटौली गांव में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।