फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ज्ञानदीप सम्मान समारोह में 150 छात्र व शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 01 महम में होनहारों को सम्मानित करते सदस्य। संवाद
विज्ञापन
महम। स्थानीय पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेस द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति अहलावत ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 150 से अधिक विद्यार्थियों को और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॅरिअर मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सरपंच एसोसिएशन महम के प्रधान एवं बहलबा गांव के सरपंच सतपाल अहलावत, मार्केट कमेटी उप प्रधान लीलू राम बेडवा तथा लोक कवि एवं गायक सुखबीर सिंह बहलबा शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों लगातार मेहनत के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें