फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती जल्द निकालने की मांग के लिए युवाओं ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
सेना भर्ती जल्द कराने की मांग को लेकर एमडीयू से मानसारोवर पार्क तक विरोध मार्च निकालते युवा। अमर - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भर्ती जल्द कराने और रोजगार की अन्य मांगों को लेकर रविवार को शहर की सड़कों पर रोष मार्च किया। इसका आयोजन प्रतियोगी व सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने किया। किसान और छात्र संगठन भी इसमें साथ रहे।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला सचिव सुमित सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में कई जगहों पर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने तीन साल से भर्ती परीक्षा न कराने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। देश सेवा के इच्छुक युवाओं ने एमडीयू गेट नंबर दो पर एकत्रित होकर मानसरोवर पार्क तक रोष मार्च निकाला। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। काफी संख्या में युवा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, परंतु पिछले तीन साल से भर्ती नहीं निकाली जा रही। इससे सेना में भर्ती होने के इच्छुक लाखों युवाओं के सपने टूट रहे हैं। उम्र निकलने के चलते सेना भर्ती का अवसर खत्म हो रहा है। इस युवा विरोधी नीति के चलते भिवानी के एक पवन तालू की जान चली गई। परीक्षाओं व भर्तियों की तैयारी पर युवाओं के लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन सरकार को युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है।
प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने एयरफोर्स का एनरोलमेंट व रिजल्ट जल्द जारी करने, सेना भर्ती में 2 साल की छूट देने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। आक्रोशित युवाओं ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरी करे अन्यथा दोबारा सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। 17 मई को भी युवक रोहतक में प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता इंद्रजीत सिंह, किसान सभा से प्रीत सिंह, एसएफआई से अर्जुन, सचिन, गीता, खेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें