रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद । संवाद
- फोटो : mathura
रोहतक। शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस व अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर रविवार को बीपीएल फ्लैट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने कहा कि भगत सिंह से प्रेरणा लेकर युवाओं को देश व समाज हित में आगे आना चाहिए।
इस मौके पर 13 साल की दिव्या सांगवान की बनाई शॉर्ट फिल्म बेटी बचाओ का विमोचन भी हुआ। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ पर आधारित यह शॉर्ट फिल्म काबिले तारीफ है। दिव्या का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। दूसरी बेटियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। संवाद