रोहतक के कलानौर भिवानी चुंगी स्थिति चौंक पर भिवानी की तरफ से मोटरसाइकिल पर तेज गति से आ रहे युवक की बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर पर लगे पोल पर जा टकराई। जिस से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे को देख कर मौके पर ही भीड़ एकत्रित हो गई।
जिसके बाद लोगों ने एम्बुलेंस में युवक को हस्पताल में पहुंचाया। जहां पर नागरिक अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजय पुत्र बारू कलानौर वार्ड नं 4 निवासी के रूप में हुई है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।