रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने 22 जिलों के प्रभारी बनाए हैं, जिसमें कांग्रेस राज में पांच साल मेयर रहीं रेनु डाबला को भिवानी जिले की प्रभारी बनाया गया है। फिलहाल डाबला प्रदेश सचिव हैं।
प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि प्रमोद कौशिक को पंचकूला, धर्मबीर मिर्जापुर को अंबाला, वेदपाल एडवोकेट को यमुनानगर, बंतो कटारिया को कुरुक्षेत्र, मनीष यादव को कैथल, भारत भूषण जुयाल को करनाल, उमेश शर्मा को पानीपत, सतीश नांदल को सोनीपत, कृष्णलाल पंवार को जींद, विपुल गोयल को रोहतक, कैप्टन भूपेंद्र सिंह को झज्जर, वेद फुला को सिरसा, जवाहर सैनी को हिसार, सुरेंद्र आर्य को फतेहाबाद, रेनु डाबला को भिवानी, महेश चौहान को दादरी, गार्गी कक्कड़ को महेंद्रगढ़, नसीब अहमद को रेवाड़ी, संदीप जोशी को गुरुग्राम, समय सिंह भाटी को नूंह व अरविंद यादव को पलवल जिले का प्रभारी बनाया गया है।