महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ ने नांगल सिरोही बाईपास कोथल मोड़ से अवैध हथियार देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बापड़ौली निवासी सुनील कुमार उर्फ साइमंड के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार शाम सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान नांगल सिरोही बाईपास के नजदीक मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अवैध देसी पिस्तौल लिए हुए गांव नांगल सिरोही बाईपास कोथल मोड़ पर खड़ा है व किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।