फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वोट के लिए आगे आ रहे युवा, अंतिम प्रकाशन के बाद 8891 युवाओं ने बनवाया वोट

Sun, 14 Apr 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा ने स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं में अपना वोट बनवाने के लिए उत्साह का माहौल है। केवल युवाओं को प्रेरित करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ था। भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार ज्यादा से ज्यादा पात्र युवाओं का वोट बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। ऐसे युवा जिनकी आयु एक अप्रैल को 18 वर्ष की हो चुकी है, ऐसे युवा अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने के पात्र हैं। एडीसी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अच्छे परिणाम आ रहे हैं और जिलाभर में अंतिम प्रकाशन के बाद अभी 8891 पात्र युवाओं ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाया है। उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को हुआ था। 23 जनवरी से आज तक 8891 युवाओं ने वोट बनवाने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 4556 पुरुष हैं व 4335 महिलाएं हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि महिलाएं भी वोट बनवाने के प्रति जागरूक हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद एसडीएम एवं एआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि हर प्रकार के कार्यक्रमों में स्वीप कार्यक्रम के बारे में जरूर जागरूक करें। बैठक में एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें