06सीटीके23....रोहतक के मदीना गांव में जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डाॅ. सरोज दहिया व पुलिस अधिकार
रोहतक। महम चौबीसी के गांव मदीना में जमींदार के खेत में दिहाड़ी पर गए 45 वर्षीय कर्मबीर की रंजिश में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप गांव के जमींदार सत्यवान उर्फ सत्ते पर लगा है, जिसके खिलाफ बहु अकबरपुर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मदीना गिंदरान निवासी जगबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि वे तीन भाई हैं। सबसे बड़े रामबीर व सबसे छोटे जगबीर की शादी हो चुकी है, जबकि कर्मबीर अविवाहित था। वह बड़े भाई रामबीर के पास रहता था। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे रामबीर व कर्मबीर घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव निवासी सत्यवान उर्फ सत्ते आया और कर्मबीर को काम कराने के लिए अपने साथ खेत में ले गया।
पहले भी आरोपी उसे खेत में ले जाता था। जगबीर का कहना है कि शनिवार को ही दिन में करीब 11 बजे सत्यवान ने कॉल करके बताया था कि कर्मबीर उसके पास है। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। रविवार सुबह करीब 8 बजे आरोपी सत्यवान उर्फ सत्ते के बेटे राजेश का फोन आया। बताया कि तेरे भाई कर्मबीर को चोट लगी है। वह अपने भाई रामबीर के साथ बाइक पर सत्यवान के खेत में गया, जहां कोठरे के सामने बरामदे में कर्मबीर लहूलुहान हालत में पड़ा था।
06सीटीके23....रोहतक के मदीना गांव में जांच करती एफएसएल एक्सपर्ट डाॅ. सरोज दहिया व पुलिस अधिकार