फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जियोगैलेरिया से जान सकेंगे भूगोल के विभिन्न पहलू

Sat, 11 Jan 2025 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने शुक्रवार को भूगोल विभाग में जियोगैलेरिया का उद्घाटन किया। भूगोल विभाग में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के संकलन कॉसमॉस वाल्यूम 2 का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. महताब सिंह ने बताया कि जियोगैलेरिया विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को भूगोल के विभिन्न पहलुओं से रूबरू करवाएगा। उन्होंने इतिहास में भूगोल की महत्ता को पीपीटी से रेखांकित किया।
कुलपति ने कहा कि जियोगैलेरिया विद्यार्थियों को सर्वेक्षण व मापन विषय को गहनता से जानने और नवीनतम भौगोलिक उपकरणों और प्रौद्योगिकियों के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। इस अत्याधुनिक जियोगैलेरिया की स्थापना में चीफ क्रिएटिव डायरेक्टर प्रो. महताब सिंह, दीपक मोडा, डाॅ. अरुण कुमार,रेणु व प्रिंस, अमनदीप वशिष्ठ व पूजा सिन्धु, चेतना, मधु, साक्षी, कोमल, कीर्ति व मानसी का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें