फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में सप्ताह में चार दिन लगेगी योग ओपीडी : कुलपति

विज्ञापन
03सीटीके07..पीजीआई वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने शुक्रवार को पीजीआई की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कमरा नंबर 75 के पास सप्ताह में चार दिन योग की ओपीडी जारी रखने के आदेश दिए, ताकि मरीजों को योग के लिए फार्मेसी कॉलेज स्थित ओपीडी में न जाना पड़े। वहीं, एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने संस्थान में कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल साथ रहे। डाॅ. कुंदन मित्तल ने बताया कि स्पेशल वार्ड 1 में चल रहे नवीनीकरण के कार्य को समय सीमा के अंदर पूरे करने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद कुलपति ने पंचकर्म क्लिनिक का निरीक्षण किया। यहां डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत की और क्लिनिक के कार्यों के बारे में जानकारी ली। अंत में इम्यूनाइजेशन रूम का निरीक्षण किया और चिकित्सा अधीक्षक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें