फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाजार की सेहत भी सुधार गया योग दिवस

Sun, 22 Jun 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देने के साथ-साथ मेट के कारोबार को भी संजीवनी देने का काम किया। योग दिवस को लेकर जिले में एक लाख से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

सेहत सही रखने के लिए प्रशासन और आम जनता की ओर से शनिवार को जिले में अलग-अलग जगह योग शिविर लगाए गए। शिविर में योग करने के लिए लोगों में भी उत्साह बना रहा। योग करने के लिए लोगाें ने 15 दिन पहले से ही मेट खरीदना शुरू कर दिया था।
बाजार में करीब तीन हजार मेट की बिक्री हुई। इससे डी पार्क, मेडिकल मोड, फोटो वाली गली, रेलवे रोड सहित अन्य खेल का सामान बेचने वाले दुकानदारों का एक लाख से अधिक का कारोबार हुआ। फोटो वाली गली के दुकानदार दीपक ने बताया कि योग को लेकर लोगों में जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। इस बार पिछले योग दिवस से अच्छा कारोबार हुआ है। लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए कई दिन पहले से ही मेट की खरीदारी करना शुरू कर दी थी। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें