एनएच-334बी पर राठधना गांव के पास रविवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गढ़ी बोहर निवासी मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे ले लिया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मृतका अपने बेटे के साथ मायके जा रही थी।
रोहतक जिले के गांव गढ़ी बोहर की वर्षा (33) रविवार दोपहर वह अपने 12 वर्षीय बेटे प्रवेश के साथ मायके दीपालपुर आ रही थीं। बाइक गांव कन्हेली निवासी अशोक चला रहे थे। राठधना गांव स्थित एनएच-334बी के पास बाइक पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वर्षा और प्रवेश सड़क पर गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचित किया।