फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा स्टेट योगासन में यश और आदर्श ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

विज्ञापन
35-फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर के इनडोर खेल परिसर में आयोजित योगासन प्रतियोगिता
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा स्टेट योगासन में जिले के खिलाड़ियों ने गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। इसमें लड़कों के 5 से 9 वर्ष आयु वर्ग ट्रेडिशनल इवेंट में यश और 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में आदर्श ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर के इनडोर खेल परिसर में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासन स्पोर्ट्स की ओर 3 मई को आयोजित हरियाणा स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप हुई। इसमें प्रदेशभर के 520 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों एवं योगासन में भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट एवं योग कोच डॉ. जनक राज ने बताया कि प्रतियोगिता के आर्टिस्टिक सोलो इवेंट सब-जूनियर में आदर्श ने गोल्ड मेडल व अभिनव ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उन्होंने बताया कि रिदमिक पेयर इवेंट में अभिनव व आदर्श की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

लड़कियों के 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में सुहाना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया जबकि 5 से 9 वर्ष आयु वर्ग में देवीना व जन्नत ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी 27 से 29 जून को रुड़की हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें