38-डीएलसीसुपवा के दूसरे दीक्षांत समारोह में गायक मासूम शर्मा को डिग्री देते राज्यपाल एवं चांसलर
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने गायक मासूम शर्मा समेत 760 विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री दी। इनमें फिल्म एंड टेलीविजन फैकल्टी के वर्ष 2018 बैच के 42 विद्यार्थी शामिल रहे। पिछले करीब सात वर्षों से इनकी डिग्री अधूरी पड़ी थी।
कुलपति डॉ. अमित आर्य ने बताया कि इनका फील्ड वर्क पूरा करा गया है। इससे इन विद्यार्थियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।गायक मासूम शर्मा को राज्यपाल ने मंच पर बुलाकर डिग्री प्रदान की। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। र घोष ने 35 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहना कर सम्मानित किया।
रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने बंगाली में सुप्रभात कहकर विशेष सम्मान प्रकट किया। यहां अतिथियों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। छात्रों की ओर से तैयार किए गए चित्र भी अतिथियों को भेंट किए गए। समारोह में वर्षों बाद पहुंचे पूर्व छात्र भावुक नजर आए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्रों ने डिग्री प्राप्त की। दोस्तों से मुलाकात कर पुरानी यादों को जीवंत किया।
दीक्षांत समारोह के साथ ही सुपवा में कला प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। यह 8 मई तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इसमें 2 हजार से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
38-डीएलसीसुपवा के दूसरे दीक्षांत समारोह में गायक मासूम शर्मा को डिग्री देते राज्यपाल एवं चांसलर
38-डीएलसीसुपवा के दूसरे दीक्षांत समारोह में गायक मासूम शर्मा को डिग्री देते राज्यपाल एवं चांसलर