फोटो संख्या:67 शहर के नागरिक अस्पताल में सोमवार को खाली पड़ा एक्स-रे कक्ष। संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन ठीक करने के लिए मंगलवार को इंजीनियर पहुंचेंगे। विभाग की ओर से संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है और मंगलवार को ही मरीजों को सुविधा प्रदान की जाएगी। सोमवार को भी एक्स-रे के लिए मरीज पहुंचे लेकिन मशीन खराब होने के कारण वापस लौट गए।
तेज गर्मी होने के कारण भी सोमवार को ओपीडी दर में भी कमी आई। मरीज उपचार कराने के लिए नहीं पहुंचे। एक्स-रे कक्ष खाली रहा और मरीज ओपीडी काउंटर से ही वापस चले गए।
एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने बताया कि मशीन ठीक करवाने की प्रक्रिया शनिवार को ही शुरू कर दी थी। अब इंजीनियर से बात हो चुकी हैं और मंगलवार को मशीन दुरुस्त करवा दी जाएगी। इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।