फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, बीए अर्थशास्त्र, बीए लोक प्रशासन की लिखित परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स व एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर (पीजी), एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय व बीपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। प्रवेश के लिए विद्यार्थी 25 जून तक विश्वविद्यालय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि की ओर से चार वर्षीय स्नातक कोसों में प्रवेश के लिए 24 जून को परीक्षा निर्धारित की गई है। इसमें बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, बीए अर्थशास्त्र, बीए लोक प्रशासन कोर्स शामिल है।
विज्ञापन

पीजी, एलएलबी व बीपीएड के 66 पाठ्यक्रमों की 3210 सीट
एमडीयू की प्रवेश प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षाएं चल रही हैं। इसके तहत कुछ कोर्सों की परीक्षा हो चुकी है, जबकि कुछ की परीक्षा होनी बाकी है। पीजी, एलएलबी व बीपीएड के 66 पाठ्यक्रमों की लगभग 3210 सीट पर प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। एमडीयू ने इस सत्र से तीन नए पीजी पाठ्यक्रम-एमए हिंदू स्टडीज, एमबीए बिजनेस साइकोलॉजी व एमए-गाइडेंस एंड काउंसिलिंग प्रारंभ किए हैं। एमए हिंदू स्टडीज में 30 सीट, एमबीए बिजनेस साइकोलॉजी में 60 सीट तथा एमए-गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में 30 सीट उपलब्ध हैं।
यूटीडी में संचालित पाठ्यक्रम
एमडीयू के यूटीडी में संचालित पाठ्यक्रमों में भी पर्याप्त जगह है। एमए-एजुकेशन में 30 सीट, एमएड में 50 सीट, एमपीएड में 40 सीट, बीपीएड में 100 सीट, एमए अंग्रेजी में 60 सीट, एमए हिन्दी में 60 सीट, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार में 40 सीट, एमए संस्कृत में 75 सीट, एमए संगीत वोकल में 15 सीट, एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार में 15 सीट, एमए फाइन आर्ट्स ड्राइंग एंड पेंटिंग में 15 सीट, एमए योगा साइंस में 50 सीट, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज में 50 सीट, एमए इकोनोमिक्स में 60 सीट, एमए ज्योग्राफी में 50 सीट, एमए हिस्ट्री में 70 सीट, एम.लिब एंड इंफोर्मेशन साइंस में 45 सीट, एमए पॉलिटिकल साइंस में 60 सीट, एमए साइकोलॉजी में 40 सीट, एमए लोक प्रशासन में 50 सीट, एमए सोशियोलॉजी में 50 सीट, एमएससी फोरेंसिक साइंस में 25 सीट, एलएलबीए ऑनर्स तीन वर्षीय में 120 सीट, एलएलएम में 30 सीट, एलएलएम एसएफएस में 60 सीट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

एमएससी गणित एफएफएस में 120 सीट
एमएससी-बायोइंफोर्मेटिक्स में 20 सीट, बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीट, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीट, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी में 30 सीट, बायोकेमिस्ट्री में 40 सीट, बॉटनी में 40 सीट, एनवायरमेंटल साइंसेज में 35 सीट, एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीट, फूड टेक्नोलॉजी में 20 सीट, जेनेटिक्स में 30 सीट, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीट, माइक्रोबायोलॉजी में 25 सीट, जूलोजी में 40 सीट, मास्टर ऑफ होटल मैनजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी में 30 सीट, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 40 सीट, एमबीए में 180 सीट, एमकॉम में 60 सीट, एम फार्मेसी-इंडस्ट्रीयल फार्मेसी में 10 सीट, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री में 15 सीट, फार्माकोगनोसी में 10 सीट, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स में 10 सीट, एमएससी केमिस्ट्री में 90 सीट, एमसीए में 60 सीट, एमएससी-कंप्यूटर साइंस में 40 सीट, एमएससी कंप्यूटर साइंस-डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में 40 सीट, एमटेक कंप्यूटर साइंस में 30 सीट, एमएससी गणित में 60 सीट, एमएससी गणित एफएफएस में 120 सीट, एमएससी फिजिक्स में 60 सीट, एमएससी स्टैटिस्टिक्स में 50 सीट उपलब्ध हैं।
एमटेक पावर सिस्टम्स में 24 सीट
एमटेक बायोटेक्नोलॉजी में 18 सीट, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 24 सीट, एमटेक कंप्यूूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में 24 सीट, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 18 सीट, एमटेक मैन्युफैक्चरिंग एंड ऑटोमेशन में 24 सीट, एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 24 सीट, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में 24 सीट, एमटेक पावर सिस्टम्स में 24 सीट उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में एमबीए में 180 सीट, एमबीए एग्जीक्यूटिव इवनिंग में 30 सीट, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय में 120 सीट, एलएलएम शिफ्ट एक में 45 तथा एलएलएम शिफ्ट दो में 45 सीट उपलब्ध हैं। प्रवेश परीक्षा समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें