फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: एशियन चैंपियनशिप में रोहतक की मुस्कान व दिपांशी ने अंडर-17 मुकाबलों में जीता स्वर्ण, परिवार में जश्न

Mon, 24 Jun 2024 01:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

दोनों पहलवानों के शानदार प्रदर्शन से अखाड़े की सभी पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। स्वर्ण पदक जीतने पर पहलवानों के परिवार व अखाड़े में खुशी का माहौल है। मंगलवार को घर लौटने पर दोनों पहलवानों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। एशियन चैंपियनशिप में पहले अंडर-17 व बाद में अंडर-19 के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
दीपांशी और मुस्कान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सर छोटू राम स्टेडियम अखाड़े की दो महिला पहलवान दीपांशी व मुस्कान ने जार्डन में आयोजित अंडर-17 एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 
विज्ञापन


ये चैंपियनशिप जार्डन में 22 से 30 जून तक हो रही है। कोच मंदीप ने बताया कि जार्डन में आयोजित कुश्ती एशियन चैंपियनशिप में गांव रिठाल निवासी दीपांशी 46 किलोग्राम भार वर्ग व गांव अस्थल बोहर निवासी मुस्कान 53 किलोग्राम भार वर्ग में दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों पहलवानों के शानदार प्रदर्शन से अखाड़े की सभी पहलवानों को प्रेरणा मिलती है। स्वर्ण पदक जीतने पर पहलवानों के परिवार व अखाड़े में खुशी का माहौल है। मंगलवार को घर लौटने पर दोनों पहलवानों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। एशियन चैंपियनशिप में पहले अंडर-17 व बाद में अंडर-19 के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें