34-पहलवान संदीप। स्रोत : परिवार
- फोटो : 1
रोहतक। खेड़ी साध निवासी कुश्ती पहलवान संदीप का वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज में हुआ है। संदीप ने यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई को आयोजित प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ।
संदीप ने बताया कि उनकी कुश्ती की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी, जब वे गुरुकुल में रहते थे और वहां बच्चों को कुश्ती खेलते देखते थे। अखाड़े के पदक विजेता खिलाड़ियों का गांव में भव्य स्वागत देखकर उनके मन में भी देश के लिए खेलने का जज्बा जागा और उन्होंने कुश्ती में नाम कमाने का संकल्प लिया। शुरुआत में परिवार की हिचकिचाहट के बाद बाद में परिजनों ने उनका पूरा सहयोग किया।
संदीप के पिता कृष्ण किसान हैं और माता सरला गृहिणी हैं। वे 2019 में सेना में चयन हुआ था वे वर्तमान में सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने 2015 और 2016 में सब-जूनियर नेशनल में कांस्य, 2017 में रजत, 2019 में अंडर-23 नेशनल में रजत तथा 2020 में सब-जूनियर में कांस्य पदक जीता। वर्ष 2021 में उन्होंने सीनियर एशियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।
34-पहलवान संदीप। स्रोत : परिवार- फोटो : 1