फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद सीजन को लेकर मंडियों में अभी से शुरू की जाए तैयारियां : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को मौजूदा खरीद सीजन और समीक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बैठक की। उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला की सभी अनाज मंडियों में अभी से आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन मंडियों में फसल का वजन मापने के लिए तोल कांटा उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्रता से तोल कांटे की स्थापना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मंडियों में पहले से तोल कांटा स्थापित है, उनकी कार्यक्षमता की जांच कर उन्हें पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए।
उन्होंने मंडियों में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित सुविधाओं को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें