29...पहलवान मनीषा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवाॅर्ड देते आयोजक। स्रोत : खिलाड़ी
रोहतक। नोएडा में चल रही प्रो-रेसलिंग में रोहतक के छोटूराम स्टेडियम अखाड़े की पहलवान मनीषा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है। अपने शानदार प्रदर्शन से महाराष्ट्र टीम को जीत दिलाकर इस बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए अखाड़े में पहलवानों में खुशी का माहौल है।
कोच मनदीप ने बताया कि महाराष्ट्र की ओर से 57 किलो भार वर्ग में खेलते हुए मनीषा ने मुंबई की एलीना को चित कर मैच व दर्शकों का दिल दोनों जीते हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उसे प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह सभी के लिए सम्मान की बात है। इसके साथ 50 हजार रुपये का चेक भी दिया गया है। इस तरह के प्रोत्साहन खिलाड़ी में जोश भरने का काम करते हैं।