फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के अधिकारों को रोका नहीं जाए : धर्मवीर

Sun, 17 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16जेएनडी42-मांगों को लेकर ज्ञापन देते हुए भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक इकाई के सदस्य। स्रोत यूनिय - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उचाना। भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक इकाई की बैठक तहसील प्रधान कश्मीरी भगवानपुरा की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिलाध्यक्ष सतीश कुमार बड़ौदा ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोहान, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार नैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जोरा सिंह पाबड़ा मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

लोहान ने बताया कि विभिन्न मुद्दों को लेकर उपमंडल अधिकारी के माध्यम से एक मांग पत्र दिया गया और चेतावनी दी गई कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आगे प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा।
उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड के तहत लगभग 10 लाख के करीब मजदूर पंजीकृत है। इन मजदूरों के पंजीकरण अस्थाई तौर पर ब्लॉक कर दिया गया है। मजदूरों के अधिकारों को रोका नहीं जाए जो फर्जीवाड़ा मजदूरों के नाम पर कर रहे हैं उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

लोहान ने कहा कि बंद की गई साइट को खोलने, बोर्ड में कर्मचारियों व अधिकारियों की स्थाई भर्ती की जाए। 90 दिन की जांच का अधिकार पहले की तरह यूनियन को दिया जाए। फैमली आईडी के नाम पर मजदूरों को प्रताड़ित नहीं किया जाए। कैंप लगाकर प्रवासी मजदूरों सहित सभी मजदूरों का पंजीकरण किया जाए।
इस अवसर पर रवींद्र नरवाना, रवि बड़ौदा, सुनीता पालवां, रेखा खरक, रेनू मखंड, सतीश सुंदरपुर, मुकेश, सरोज जुलाना, प्रदीप जुलाना, रोहताश बड़ौदा, मुकेश रामराय, सुधीर बुडायन और रीना खापड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें