फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूटी को टक्कर मार कार सवारों ने युवक को लाठी-डंडो से पीटा

Sun, 17 Aug 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गोहाना हाईवे स्थित पिंडारा पुल पर रंजिशन कार ने स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार चार युवकों ने स्कूटी चालक पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। पिछले महीने भी आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच जुलाना में झगड़ा हुआ था जिसमें आरोपियों के खिलाफ जुलाना थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। सदर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ढिगाना निवासी परमेंद्र उर्फ मिनी ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वह सीआरएसयू में चपरासी के पद पर है। 12 अगस्त सुबह वह अपने गांव से स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह पिंडारा पुल पर पहुंचा तो पीछे से सफेद रंग की कार आई। उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर जा गिरा। दोबारा फिर उसी कार ने सीधी टक्कर मार दी। कार से उसके ही गांव का नितेश और अजीत उतरा।
इनके अलावा सोनू व एक अन्य युवक भी उतरे। फिर उन चारों ने लाठी-डंडो से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद चारों उसे जबरदस्ती उठा कर ले जाने लगे। इस दौरान नितेश ने कहा कि यदि थाने में शिकायत की तो तुझे काट देंगे। पुलिस ने इस मामले में चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें