फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मनरेगा बहाली को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डोभ, लाहली, बैंसी, खरैंटी, लाखन माजरा, चिड़ी और मुरादपुर टेकना सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को प्रदर्शन किए गए। मजदूरों ने सरपंचों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मनरेगा को बहाल करने और वीबी ग्राम जी-2025 कानून को रद्द करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


नरेगा संघर्ष मोर्चा हरियाणा तालमेल कमेटी के सदस्य संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह नया कानून लागू किया गया है, जिसका मजदूर संगठन विरोध कर रहे हैं। बीते वर्षों में सरकार पंजीकृत मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देने में भी असफल रही है। मजदूरों ने वर्ष में 200 कार्य दिवस सुनिश्चित करने, न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये करने, बेरोजगारी भत्ता देने तथा मजदूरी भुगतान में देरी पर मुआवजा देने की मांग रखी। डोभ की सरपंच मुकेश देवी, लाहली की सरपंच कश्मीरी देवी, बैंसी के सरपंच अमन जांगड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि मांगें राष्ट्रपति कार्यालय तक पहुंचाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें