फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महम शुगर मिल की मशीन में फंसा कर्मी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में सोमवार को काम करने के दौरान मशीन में कपड़ा फंसने से एक कर्मी गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। साथियों ने मशीन को बंद करके किसी तरह से उसे बाहर निकाला, मगर बचाया नहीं जा सका। वहीं, हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। एमडी का कहना है कि पीड़ित परिवार की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

शुगर मिल में सोमवार को मशीनें चल रही थीं। मैग्मा मिक्सचर प्लांट की मशीनें रफ्तार में दौड़ रही थीं। मिल में सीजनल कर्मी के रूप में 52 वर्षीय राजेंद्र निवासी भैणी चंद्रपाल काम कर रहा था। अचानक मशीन के गियर में राजेंद्र का कपड़ा फंस गया। जब तक वह बचाव के चीखते-चिल्लाता, तब तक वह मशीन में फंस गया। आवास सुनते ही नजदीक में कार्य कर रहे कर्मियों ने तुरंत मशीन को बंद किया और फिर किसी तरह से उसे निकाला। मशीन की चपेट में आने से राजेंद्र गंभीर रूप से घायल होने से अचेत हो गया। चिंताजनक हालात में साथी उसे इलाज के लिए पीजीआई लेकर आए, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मिल के चीफ इंजीनियर रमेश ने बताया कि राजेंद्र सीजनल कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया है। मिल के एमडी दलबीर फौगाट का कहना है कि मृतक कर्मी के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें