फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना को लेकर 100 से अधिक एचएलबी का काम पूरा : तहसीलदार

Mon, 18 May 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एक गांव में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण करते गणनाकर्ता। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गन्नौर ग्रामीण क्षेत्र की चार्ज ऑफिसर एवं तहसीलदार ललिता ने जनगणना के कार्यों की समीक्षा करते हुए सुपरवाइजर व गणनाकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करें।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सुपरवाइजर और गणनाकर्ता अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। धूप से बचने के लिए सावधानियां बरतें। ग्रामीण क्षेत्र में 328 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि 100 से अधिक एचएलबी का काम पूरा हो चुका है। शेष में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना का यह कार्य राष्ट्रीय महत्व का है इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 का प्रथम चरण 30 मई तक चलेगा। उनकी लोगों से अपील है कि वह गणनाकर्ताओं को सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि जनगणना का कार्य को सही से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें