फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भीमेश्वरी देवी मंदिर में चढ़ावे की गिनती का कार्य जारी

Sat, 27 Apr 2024 06:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में रखे दानपात्रों में पैसों की गिनती करते हुए लोग
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान भक्तों द्वारा चढ़ाई गई दान राशि की गिनती का कार्य पिछले तीन दिनों से चल रहा है। शुक्रवार देर शाम तक मंदिर में रखे करीब डेढ़ दर्जन दान पात्रों में से 9 की गिनती का कार्य हो चुका है। बाकी बचे दान पात्रों की गिनती कार्य संपन्न होने के बाद पता चलेगा कि इस बार मंदिर में कितना चढ़ावा आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 3 दान पात्र खोले गए, इसमें 4 लाख 70 हजार रुपये की राशि एकत्रित की गई। 9 अप्रैल सेे प्रारंभ हुए नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। अपनी मन्नतों को पूरा करने के साथ-साथ परंपरा का निर्वाह करते हुए नौ दिनों में लाखों की संख्या श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन करते हुए अपने परिवार की मंगलकामना की दुआ भी की। ऐसे में यहां पहुंचे भक्तों द्वारा धन रुपी श्रद्धा के जो भाव मंदिर में रखे दानपात्रों में डाले गए, उनकी गिनती में करीब एक दर्जन पटवारी लगे हुए हैं। दानपात्रों की राशि को गिने जाने के दौरान पारदर्शिता के लिए सारा कार्य सीसीटीवी के सामने हो रहा है। शुक्रवार देर शाम तक चले इस कार्य को संपन्न करने के बाद टीम की ओर से उस कक्ष को सील कर दिया गया और बाहर पुलिस गार्द की तैनाती की गई है। सुनील कुमार ने बताया कि माता मंदिर में रखे दान पात्रों में 9 दान पात्रों की गिनती कार्य पूरा हो चुका है, बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य अभी बाकी है। 9 दान पात्रों से कुल राशि 26 लाख 5 हजार रुपये की राशि एकत्रित हुई है।


मां के दरबार में नवरात्र के दौरान भक्तों द्वारा चढ़ाई गई राशि की गिनती के तीसरे दिन 3 दान पात्रों को खोला गया। इसमें 4 लाख 70 हजार रुपये एकत्रित हुए। तीन दिनों में 9 दान पात्रों को खोला गया है। इसमें 26 लाख 5 हजार रुपये एकत्रित हुए है। बाकी बचे दान पात्रों की गिनती का कार्य शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र धनखड़, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें