बहादुरगढ़। क्षेत्र में दो स्थानों पर अलग-अलग चोरी की घटनाएं हुई। एक घटना शहर में लाइनपार थाना क्षेत्र में हुई तो दूसरी लडरावण गांव में। लाइनपार थाना क्षेत्र में एक घर का दरवाजा तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण व महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गए। उधर लडरावण गांव के सरकारी स्कूल से 17 सीपीयू चोरी हो गए। हाथ साफ कर गए। दोनोंं घटनाओं में अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में लाइनपार निवासी बृज किशोर ने बताया कि वह 21 अप्रैल को अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गया था। 23 अप्रैल को उसके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि आपके घर का दरवाजा टूटा हुआ है। सूचना पाकर वह अपने घर आया तो देखा तो पता चला कि चोर घर से सोने का गले का हार, कानों के सोने के हैंगिग, दो सोने की अंगूठी, कानों के झूमके सोने के 2 जोड़ी, 3 सोने की अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन, चांदी के सिक्के, एक मच्छली चांदी व कुछ दस्तावेज नहीं गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर किरतान निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडरावण में बतौर कंप्यूटर लैब इंचार्ज कार्यरत है। शुक्रवार को स्कूल में आकर देखा तो कं प्यूटर लैब के कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने स्कूल प्राचार्य रवि धनखड़ को दी। स्कूल प्राचार्य के सामने सामान चैक किया तो लैब से 17 सीपीयू और एक एलईडी गायब मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।