फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिम्नास्टिक में महिला कॉलेज अव्वल

Fri, 04 Apr 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके08-सैनी कॉलेज में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेती ​खिलाड़ी। स्रोत:कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू में इंटर कॉलेज रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी मुकाबले सैनी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्ल्स एजुकेशन में किए गए। इसमें राजकीय पीजी महिला कॉलेज रोहतक प्रथम, महारानी किशोरी जाट महिला कॉलेज रोहतक द्वितीय व नेहरू राजकीय महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नवीन सैनी ने बताया के दो दिवसीय इंटर कॉलेज जिमनास्टिक स्पर्धा का वीरवार को समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि गवर्निंग बॉडी सैनी एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान धर्म सिंह दहिया व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की उपनिदेशक खेल शकुंतला बेनीवाल ने शिरकत की।
एकल मुकाबलों में हूप इवेंट (लयबद्ध जिमनास्टिक) में सैनी राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक की हैंसी सैनी प्रथम, एमकेजेके कॉलेज की योगिता द्वितीय व राजकीय नेहरू कॉलेज की मनु रानी तृतीय स्थान पर रहीं। बाल इवेंट व रिबन इवेंट में हैंसी सैनी प्रथम, योगिता द्वितीय व मनु रानी तृतीय स्थान पर रहीं। यहां निर्णायक की भूमिका में मॉडल स्कूल सांपला के शारीरिक शिक्षक महाबीर सैनी, वीरेंद्र सैनी जिम्नास्टिक कोच, रंजन जिम्नास्टिक कोच रोहतक, संदीप डीपीई व डॉ. मनीषा सैनी एसोसिएट प्रोफेसर एमकेजेके कॉलेज रोहतक ने भूमिका निभाई।

03सीटीके08-सैनी कॉलेज में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। स्रोत:कॉलेज

03सीटीके08-सैनी कॉलेज में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। स्रोत:कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें