फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 18 ग्राम पंचायतों में 75.7 लाख से बनेंगी महिला चौपालें

Wed, 09 Jul 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायत राज विभाग ने जिले के 18 ग्राम पंचायतों में महिला चौपाल का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए विभाग ने पहली किश्त के रूप में 58.41 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। महिला चौपालों के निर्माण पर कुल 75.74 लाख रुपये खर्च होंगे।
पंचायत राज विभाग की ओर से महिला चौपाल के लिए शेष धनराशि जल्द ही ग्राम पंचायतों को दी जाएगी। चौपालों का निर्माण ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर करवाएंगी। खास बात यह है कि महिला चौपालों के लिए नए भवन नहीं बनाए जाएंगे, बल्कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मौजूद खाली और अनुपयोगी पुराने भवनों का जीर्णोद्धार करके उन्हें नया रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे निर्माण लागत कम होगी और बेकार पड़े भवनों का भी उपयोग हो सकेगा। पंचायत राज विभाग ने इस कार्य को अगले छह महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। महिला चौपाल गांव की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सुलभ स्थान प्रदान करेगी।
चौपालों में महिलाएं सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में खुलकर भाग ले सकेंगी और अपनी राय व्यक्त कर सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अक्सर अपनी बात रखने के लिए उचित मंच नहीं मिल पाता है।
महिला चौपाल इस कमी को दूर करेगी और उन्हें अपनी समस्याओं, विचारों और अनुभवों को सांझा करने का अवसर देगी। चौपालनों में स्वयं सहायता समूहों और अन्य महिला-केंद्रित गतिविधियों का संचालन हो सकेगा।
महिलाएं कौशल विकास कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगी, अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। इससे उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण होगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

इन गांवों में बनेगी महिला चौपाल
जिले के गांव जाहिदपुर, मुमताजपुर, मुंदड़ा, तिहाड़ा, नांगल तेजू, नांगल उगरा, खरसानकी, जैतपुर-शेखपुर, जाटूवास, बालियर कलां, बोलनी, सीहा, धवाना, निमोठ में खाली पड़े ग्राम पंचायत के विभिन्न भवनों का जीर्णोद्धार करके महिला चौपाल का निर्माण किया जाएगा। वहीं नाहड़, गुडियानी, गुरावड़ा व भाड़ावास में महिला चौपाल भवन निर्मित है। इसका जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
महिला चौपाल के लिए जल्द ही शेष धनराशि जारी की जाएगी। गांवों में चौपाल बनने से महिलाओं को लाभ होगा। चौपाल में महिलाएं गतिविधियां कर सकेंगी और सामुदायिक विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। अभी 18 गांवों में महिला चौपाल बनाने का कार्य किया जाएगा।-नरेंद्र गुलिया, एक्सईएन, पंचायत राज विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें