फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: व्यापारियों से अवैध वसूली केस में नहीं हुई एफआईआर

Tue, 08 Jul 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम में गांधी कैंप के दो व्यापारियों को रिहायशी प्रॉपर्टी को वाणिज्यिक चढ़ाने का दबाव बनाकर 200-200 रुपये रिश्वत लेने के मामले में 24 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। व्यापारी नेता गुलशन निझावन का कहना है कि वह मामले को लेकर एसपी नरेंद्र बिजारणिया से मिलेंगे। वहीं, आर्य नगर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापारी निगम कार्यालय में पहुंचे, जहां गांधी कैंप निवासी हरीश व मोहित ने रोहतक व्यापार मंडल के महासचिव गुलशन निझावन को बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स के बिल बांटने वाले दो कर्मचारी ने दोनों से रिहायशी प्रॉपर्टी को वाणिज्यिक चढ़ाने का दबाव बनाकर 200-200 रुपये चाय-पानी के नाम पर वसूले। बिल बांटने वाली एजेंसी ने दोनों कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाया और लिखित शिकायत आयुक्त को दी। आयुक्त ने आर्य नगर थाना पुलिस को शिकायत भेजी थी। हालांकि, अभी तक आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें