फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के विरोध में सड़क पर बैठीं महिलाएं

विज्ञापन
डबल फाटक पुल पर रोड जाम करते कमला नगर के लोग । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। सर्कुलर रोड पर कमला नगर कॉलोनी वासियों ने रविवार सुबह करीब साढे़ 11 बजे शराब ठेके के निर्माण के विरोध में जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों से बातचीत कर जाम को जल्द ही खुलवा दिया। बाद में शराब ठेकेदार व लोगों को शिवाजी कॉलोनी थाने में बुलाकर दोनों पक्षों को सुना। विरोध कर रहे कॉलोनीवासी सोमवार को डीसी को पत्र लिखकर शराब ठेके को हटाने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों ने शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ को लिखित शिकायत देते हुए शराब ठेके को बंद करवाने की मांग की। कॉलोनी वासी सतीश कुमार ने बताया कि जिस जगह ठेका खोला जा रहा है उसके पास में ही गुरुद्वारा व छोटे बच्चों का स्कूल है। शराब ठेका खुल जाने के कारण अराजक तत्वों का जमावड़ा होगा, इसी कारण वे विरोध कर रहे हैं। सोमवार को डीसी से मिलकर ठेका बंद करवाने की मांग रखेंगे।
सूचना मिलते ही सर्कुलर रोड पर पहुंचकर जाम खुलवाया। कॉलोनीवासी शराब ठेके का विरोध कर रहे हैं। वहीं शराब ठेकेदार के पास ठेका खोलने का लाइसेंस है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाने का प्रयास किया। विरोध कर रहे लोगों को समझाया है कि वे संबंधित उच्च अधिकारियों को मामले की शिकायत करें। रोड जाम करना किसी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें